20 वर्षों के ऐतिहासिक सफर के बाद मिली वैश्विक पहचान, “ग्लास ऑफ लाइफ” पेंटिंग भी बनी रिकॉर्ड का हिस्सा
स्वदेश प्रेम / दिल्ली
कला जगत के लिए गर्व का क्षण तब सामने आया जब कलाभूमि के संस्थापक असगर अली का नाम Guinness World Records में दर्ज किया गया। यह उपलब्धि उनकी वर्षों की मेहनत, संघर्ष और कला के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।
6 अप्रैल 2006 से शुरू हुई कलाभूमि की यात्रा ने 6 अप्रैल 2026 को अपने 20 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 21वें वर्ष में प्रवेश के साथ ही संस्था ने एक नई ऊंचाई हासिल की है। इस दौरान असगर अली ने न केवल देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई, बल्कि कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान भी प्राप्त किए।
उनकी चर्चित पेंटिंग “ग्लास ऑफ लाइफ” को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और अब इसे भी वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। कलाभूमि आर्ट्स अब तक 7 से 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है, जो संस्था की निरंतर प्रगति को दर्शाता है।
एक छोटे से प्रयास के रूप में शुरू हुई कलाभूमि आज एक विशाल संस्थान बन चुकी है, जहां 8000 से अधिक विद्यार्थियों को फाइन आर्ट और डिजाइन की शिक्षा दी जा चुकी है। संस्था आज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अग्रणी स्थान रखती है और देश-विदेश से छात्र यहां शिक्षा प्राप्त करने आ रहे हैं।
असगर अली की इस उपलब्धि को कला प्रेमियों के लिए प्रेरणा माना जा रहा है। यह साबित करता है कि निरंतर मेहनत, समर्पण और जुनून से वैश्विक स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है।
