यूपी

जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता: नवागत डीआईजी अशोक कुमार ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शेयर करें:
Spread the love

स्वदेश प्रेम, रमजान अली | गोण्डा

देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा के नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) श्री अशोक कुमार ने अपने शिविर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से डीआईजी को अवगत कराया।
डीआईजी श्री अशोक कुमार ने प्रत्येक प्रकरण का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों पर निर्धारित समयसीमा के भीतर विधिसम्मत एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके और पुलिस व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।
जनसुनवाई के दौरान डीआईजी ने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष समाधान कराया जाएगा तथा प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा कर प्रगति पर नजर रखी जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
डीआईजी श्री अशोक कुमार की इस पहल से फरियादियों में संतोष का माहौल देखने को मिला तथा पुलिस प्रशासन की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का सकारात्मक संदेश आमजन तक पहुंचा।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें