स्वदेश प्रेम | शान मोहम्मद
नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026। राजधानी दिल्ली स्थित फाइव स्टार म्यूजिकल स्टूडियो में “अमन संकल्प एक्सप्रेस” हिंदी मासिक पत्रिका का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पत्रकारों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पत्रिका के शुभारंभ का स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद आसिफ अंसारी, मुख्य संपादक, अमन संकल्प एक्सप्रेस हिंदी मासिक पत्रिका एवं संस्थापक, अमन संकल्प इंसाफ फाउंडेशन ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पत्रिका का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना, निष्पक्ष पत्रकारिता को सशक्त करना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीत कुमार, अध्यक्ष, प्रेस रिपोर्टर यूनियन (PRU) रहे। उन्होंने पत्रकारों की एकता, अधिकारों की सुरक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे पिछले लगभग 15 वर्षों से पत्रकारों के हितों एवं न्याय के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि तासीम अहमद, संपादक क्राइम टुडे18/अपराध खोज न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल/हिंदी समाचार पत्र तथा राष्ट्रीय महासचिव, ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन ट्रस्ट ने पत्रकारिता में सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 से वे पत्रकारों के अधिकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
इस अवसर पर उमर अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रेस रिपोर्टर यूनियन (PRU) तथा मोहम्मद यूसुफ, राष्ट्रीय महासचिव, प्रेस रिपोर्टर यूनियन (PRU) ने भी पत्रकारों से एकजुट होकर समाज और लोकतंत्र के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन इमरान अंसारी ने किया, जबकि मंच संचालन मिर्जा मेहंदी राजा ने प्रभावशाली ढंग से किया। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान जेके सारा न्यूज़ के संपादक जेके इदरीस द्वारा किया गया।
विमोचन के उपरांत सभी अतिथियों को अमन संकल्प एक्सप्रेस हिंदी मासिक पत्रिका की प्रति भेंट की गई। साथ ही सभी के लिए जलपान एवं नाश्ते की भी व्यवस्था की गई।
समारोह में वक्ताओं ने पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह प्रकाशन समाज में जागरूकता, सकारात्मक सोच और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर मीडिया संसार के मुख्य संपादक मोहम्मद असलम, अमन संकल्प एक्सप्रेस के विधि सलाहकार एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता, सुनीता भट्ट, विनोद रस्तोगी, अनिल कुमार, मेनका, जय प्रसाद, फारुख मंसूरी (तिरछी नजर), सुरेंद्र तिवारी (सात समाचार), कपिल ढाका (टीवी 24), नौशाद अंसारी, राजीव तिवारी (न्यूज़ नेशन), नेहा सिंह (क्रांति फाउंडेशन), मो. आसिफ अंसारी (क्राइम फोकस), जुल्फिकार, हुस्ना हाशमी (जन सेवा क्रांति फाउंडेशन), रफी अहमद, गुलशन जहां, सबा खान, बबीता वर्मा, रईसुद्दीन, डॉ. नरेंगबाम प्रेमजीत सिंह (मणिपुर), दीपमाला, इमरान अंसारी, डॉ. खलील पंवार, इमरान खान (इंडियन यूथ), विनोद वर्मा, अजीमुद्दीन, श्रीमती गुलशन चौधरी, डॉ. इकबाल, फ़िरासत, अमनदीप धामा, गौरव राय, अब्दुल रहमान, सम्राट चौधरी, सलीम अंसारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
