स्वदेश प्रेम | शान मोहम्मद सिद्दीकी
नई दिल्ली,राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 स्थित ऑरनेट इन बैंक्वेट हॉल में “दिल्ली पत्रकार एकता समूह” की तीसरी सफल बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने भाग लिया और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान तथा पत्रकारिता के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों, उनकी सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता, संगठनात्मक मजबूती तथा आपसी सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है और पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों ने पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने सम्मानित साथियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
बैठक का समापन पत्रकार एकता, सहयोग और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे संवाद और संगठनात्मक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की।
