यूपी

नाबालिग अपहृत एवं गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी के लिए डीआईजी ने की समीक्षा बैठक

शेयर करें:
Screenshot

स्वदेश प्रेम, रमजान अली / गोण्डा

देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अशोक कुमार द्वारा परिक्षेत्र के समस्त जनपदों के विवेचकगण के साथ नाबालिग अपहृत एवं गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपदवार लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अशोक कुमार ने कहा कि नाबालिग अपहृत एवं गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सके।

बैठक के दौरान उन्होंने प्रत्येक लंबित प्रकरण की नियमित समीक्षा करने, विवेचना में तेजी लाने तथा बरामदगी के लिए सभी आवश्यक संसाधनों और तकनीकी माध्यमों का उपयोग करने पर जोर दिया। साथ ही विवेचकों को निर्देश दिए गए कि हर मामले की प्रगति से उच्चाधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराया जाए।

डीआईजी ने स्पष्ट किया कि गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और ऐसे प्रकरणों में संवेदनशीलता, तत्परता तथा गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण एवं बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रभावी प्रयास तेज करने का आश्वासन दिया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें