यूपी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर औरेन्ज काउंटी सोसाइटी में भव्य आयोजन, 10,000 से अधिक लोगों की सहभागिता

शेयर करें:
Screenshot

स्वदेश प्रेम / शान मोहम्मद सिद्दीकी

इंदिरापुरम, 21 जून 2026

आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर औरेन्ज काउंटी सोसाइटी, इंदिरापुरम में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस भव्य आयोजन का संचालन व्यायाम विकास केन्द्र के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ट्रांसपोर्ट विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर श्री ओम प्रकाश दीवान रहे, जबकि श्री बी.के. भाटिया ने मुख्य संयोजक की भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में सलाहकार समिति के सदस्य श्री बंसीलाल मिसकीन, श्री जे.डी. शर्मा, श्री सतीश शर्मा, डॉ. नीलाम्बर अवस्थी, श्री राकेश गुलाटी एवं श्री मुरारी लाल बाठला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सुबह आयोजित योग सत्र में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास कराए गए, जिसमें सोसायटी के लगभग 10,000 निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है, जो मानसिक, शारीरिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य को संतुलित करती है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।

यह आयोजन सोसायटी में स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक एकता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें