पीत पत्रकारिता से दूरी और एकजुटता ही पत्रकारिता का असली मान : अनवार अहमद नूर
ठाकुरद्वारा में ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन का भव्य पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न
स्वदेश प्रेम/मो साहिल/ (मुरादाबाद, यूपी)।
ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन द्वारा ठाकुरद्वारा विकास खण्ड कार्यालय सभागार में आयोजित भव्य पत्रकार सम्मान समारोह एवं पत्रकार वार्ता कार्यक्रम में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के सैकड़ों पत्रकारों, संपादकों और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अनवार अहमद नूर ने किया जबकि अध्यक्षता मुरादाबाद व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गौरव चौहान ने की।
इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली, ग्राम प्रधान लेखराज सिंह, नेशनल क्लीनिक स्योहारा के डायरेक्टर डॉ. फाहद अरशद, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अंकित कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहमत अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनवार अहमद नूर समेत कई सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।
पत्रकारों की चुनौतियों, एकजुटता और सम्मान पर केंद्रित रहा कार्यक्रम
समारोह में वक्ताओं ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य और अधिकारों पर विचार रखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्य वक्ता दिलशाद अली ने कहा कि “पत्रकारों को पूरी सच्चाई और ईमानदारी से पत्रकारिता करनी चाहिए और पत्रकारिता को कलंकित करने वाले तत्वों से दूरी बनानी चाहिए।” उन्होंने संगठन में एकता की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए कहा कि “कोई भी हमारी राह नहीं रोक सकता अगर हम संगठित रहें।”
कार्यक्रम संचालक अनवार अहमद नूर ने पत्रकार सुरक्षा कानून, निःशुल्क यात्रा, बच्चों की शिक्षा, पेंशन योजना और सूचना विभाग से मान्यता जैसे विषयों को सरकार के समक्ष उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, “सच्ची पत्रकारिता वही है जो पीत पत्रकारिता से दूर रहकर समाज के लिए जिम्मेदार भूमिका निभाए।”
गौरव चौहान और लेखराज सिंह ने स्वच्छ पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. फाहद अरशद ने पत्रकारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की घोषणा करते हुए इसे जनसेवा का हिस्सा बताया।
कई पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने की भागीदारी
समारोह में भाग लेने वाले प्रमुख नामों में संदीप कुमार, मोहम्मद रिहान, अनीस अहमद, रिज़वानुल हक़, गुलाम चौधरी, मासूम अली, महबूब अली, नावेद अली, तारिक़ हुसैन, आसिफ़ राईन, मौ. अयान, पत्रकार आसिफ़ रईस, दानिश ज़ैदी, ज़ुबैर ज़ैदी, डॉ. इश्तियाक, पुनीत कुमार शर्मा, पैट्रिक चरन बाबा सहित अनेक पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
📌 ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन का यह आयोजन न केवल पत्रकारों के सम्मान बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा हेतु एक सशक्त कदम साबित हुआ।
