शान मोहम्मद सिद्दीकी / स्वदेश प्रेम
गुरुग्राम से एक नई और सराहनीय पहल की शुरुआत करते हुए Advocate Riya Singh ने “99 रुपये रजिस्ट्रेशन योजना” लॉन्च की है। इस योजना का उद्देश्य आम लोगों को कानूनी सेवाओं, सरकारी योजनाओं और विभिन्न जरूरी सुविधाओं से सीधे जोड़ना है, ताकि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में ठगी या धोखाधड़ी का शिकार न हो।
इस अनोखी योजना के तहत मात्र 99 रुपये के एकमुश्त भुगतान पर लोगों को लाइफटाइम मेम्बरशिप दी जाएगी। इसके माध्यम से सदस्य मीडिया सपोर्ट, लीगल एड सपोर्ट, रियल एस्टेट, बैंक लोन, इंश्योरेंस और ई-कॉमर्स जैसी कई सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
इस पहल का एक प्रमुख लक्ष्य स्टार्ट-अप व्यवसायों को बढ़ावा देना भी है। Advocate Riya Singh की टीम नए उद्यमियों को सेल्स, मार्केटिंग और ब्रांड पहचान बनाने में सहयोग देगी, जिससे वे अपने व्यवसाय को मजबूत बना सकें।
योजना के अंतर्गत प्रत्येक सदस्य को एक डिजिटल कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसमें एक यूनिक सपोर्ट नंबर होगा। इस कार्ड के माध्यम से सदस्य अपनी पहचान सत्यापित कर विभिन्न सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे।
इस पहल का सबसे खास पहलू यह है कि यहां बिना वजह एडवांस फीस नहीं ली जाती। भुगतान केवल काम पूरा होने के बाद ही लिया जाता है, जिससे लोगों में विश्वास और पारदर्शिता बनी रहती है। चाहे मामला संपत्ति से जुड़ा हो, तहसील या पटवारी का कार्य हो, साइबर फ्रॉड, ठगी या सरकारी दस्तावेजों की समस्या—यह केंद्र हर स्तर पर समाधान प्रदान करने के लिए तैयार है।
Advocate Riya Singh के मार्गदर्शन में संचालित यह “कानूनी सहायता केंद्र” आम नागरिकों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभर रहा है। यह पहल न केवल कानूनी सेवाओं को सरल बना रही है, बल्कि लोगों को जागरूक और सशक्त भी कर रही है।
आज के समय में, जब आम आदमी को न्याय पाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है, ऐसे में यह पहल कानून को डर नहीं बल्कि सहारा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। यह कहा जा सकता है कि यह योजना “जागरूक भारत, सशक्त नागरिक” की दिशा में एक नई उम्मीद बनकर सामने आई है।
