March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

गुरुग्राम में मजदूरों का शांतिपूर्ण धरना: कंपनी ने 10 दिन में भुगतान का आश्वासन दिया

1 min read
Spread the love

स्वदेश प्रेम / Svadesh Prem

गुरुग्राम के सेक्टर 89 स्थित M3M सोलिट्यूड प्रोजेक्ट के सामने आज भारतीय कंस्ट्रक्शन मज़दूर संघ के नेतृत्व में मजदूरों ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि M.F. Perfect Construction में कार्यरत लगभग 100 से अधिक मजदूरों को उनके मेहनताना का भुगतान नहीं किया गया है। इन मजदूरों ने लंबे समय तक सिविल वर्क किया, लेकिन कंपनी ने उन्हें न तो समय पर वेतन दिया और न ही किसी प्रकार की सहायता।

धरने के दौरान, कंपनी के प्रतिनिधियों ने मजदूरों को 10 दिन के भीतर भुगतान का आश्वासन दिया है। संघ ने कहा है कि अगर तय समयसीमा में भुगतान नहीं किया गया, तो वे अगला कदम उठाने को मजबूर होंगे।

यह घटना गुरुग्राम में मजदूरों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। 

_ स्वदेश प्रेम राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.