दिल्ली के एसएसएस स्टूडियो में सजेगा “इंस्टा के सितारे म्यूजिक के दीवाने” का भव्य मंच
कला और संगीत जगत की नामचीन हस्तियां एक मंच पर, गुलशन खान के आयोजन को लेकर उत्साह
उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, निर्माण विहार में होगा शानदार सांस्कृतिक आयोजन
स्वदेश प्रेम / शान मोहम्मद सिद्दीकी
राजधानी दिल्ली के निर्माण विहार स्थित एसएसएस स्टूडियो में आयोजित होने जा रहे भव्य सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम “Insta Ke Sitare Music Ke Diwane” को लेकर कलाकारों और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस विशेष आयोजन का नेतृत्व मशहूर ऑर्गेनाइज़र एवं एंकर गुलशन खान कर रही हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और शानदार प्रस्तुति शैली से कार्यक्रम को एक नई पहचान दी है। कार्यक्रम को Gulshan Musical Group एवं Abdul Musical Group का विशेष सहयोग प्राप्त है।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहीं वंदना जी, मुस्कान शेख, शमा खान और राजवीर सिंह जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। वहीं फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़े जाने-माने कलाकार जुनैद खान, राम कटारिया और उमेश जी की उपस्थिति कार्यक्रम को और भी खास बनाएगी।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रतिभाशाली और लोकप्रिय चेहरे भी शामिल हो रहे हैं, जिनमें मोहम्मद सद्दाम, किरण राजू, समीर अल्वी, जगपाल जी, हयात खान जी, मीना जी, शीमा जी, शहजादी जोहनाली, कविता जी, सिमरन जी, शैलेश कुमार, मंजू देवी, कमल पुरी, योगेश कुमार, मिष्टी गोयल, सुशील वृंदावन, शहजादी तब्बू, आयशा, सुकून, सानिया खान, आसमा, जन्नत खान, शिदरा मंसूर जी, गुलफ्शा और सपना जैसे नाम शामिल हैं।
इन सभी कलाकारों और अतिथियों ने अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को मंच देना, कला और संगीत को बढ़ावा देना तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संदेश फैलाना है।
कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी अब्दुल हफीज जी ने कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि कलाकारों को सम्मान और पहचान दिलाने का माध्यम भी है। वहीं आयोजक गुलशन खान ने सभी अतिथियों और कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम कला, संस्कृति और प्रतिभा का एक यादगार उत्सव साबित होगा।
