दिल्ली

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद

शेयर करें:
Spread the love

स्वदेश प्रेम, रमजान अली, गोण्डा।

सोमवार को जनपद गोण्डा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिलाधिकारी महोदया, उप आबकारी आयुक्त (देवीपाटन प्रभार) तथा जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 अभय कुमार गुप्त के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की।

मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम अमवा थाना मनकापुर तथा विश्नोहारपुर थाना छपिया क्षेत्र में आकस्मिक दबिश दी। इस कार्रवाई में प्रधान आबकारी सिपाही राम मोहन सिंह, सुरेश भारती एवं आबकारी सिपाही बिन्द केसरी भी शामिल रहे।

दबिश के दौरान टीम ने कुल 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, साथ ही मौके पर ही लगभग 400 किलो लहन (शराब बनाने की सामग्री) को नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया।

आबकारी विभाग ने इस मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत 2 अभियोग पंजीकृत किए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें