फ़िल्मी

हुमा खान इवेंट ग्रुप ने किया शानदार “Human Unity Award 2026 & Music Show” कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें:
Spread the love

स्वदेश प्रेम / शान मोहम्मद सिद्दीकी

नई दिल्ली। ह्यूमा खान इवेंट ग्रुप द्वारा आयोजित “Human Unity Award 2026 एवं म्यूजिक शो” कार्यक्रम बेहद भव्य और शानदार तरीके से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में समाज, कला, संगीत, फैशन, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में ईशा सक्सेना जी, शफीक अंसारी जी एवं तिलक खेड़ा जी उपस्थित रहे। वहीं Chief Patron के रूप में इंदरपाल सिंह जी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ एमवी स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड की एमडी ममता गुप्ता जी द्वारा किया गया। शो के टीम मैनेजर के रूप में अभिनेता एवं स्वर सरिता के फाउंडर राजा भार्गव ने अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें साजिद अहमद (CMD, FMS Infratech Pvt. Ltd.), अनामिका गुप्ता (Glamlush), फारूक मंसूरी (एडिटर, तिरछी नज़र), शान मोहम्मद (स्वदेश प्रेम), संजय नारायण (प्रसिद्ध गायक उदित नारायण के भाई), सलोनी चावला (Doctorate in Health Education एवं साहित्य शिरोमणि सम्मान प्राप्त कवयित्री एवं गायिका), सावन गोयल (जतिन भारतीय न्यूज़), सुश्री खुशी (ब्रांड एम्बेसडर, दिल्ली फैशन वीक) तथा अशोक निठारी (समाजसेवी) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन रेशमा गोदरा एवं अन्नू फ्रैंक ने किया। वहीं फोटोग्राफी की जिम्मेदारी MS Photography द्वारा निभाई गई और वीडियोग्राफी प्रमोद जी द्वारा की गई।

इस आयोजन को सफल बनाने में टीम सदस्यों फिरोज खान, बाबू खान, मंजूर खान, वाजिद अली सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में आयोजित Human Unity Award एवं Singing Show में कई जाने-माने गायकों ने भाग लिया। प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर ह्यूमा खान ने अपनी मधुर आवाज़ और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मुख्य अतिथि ईशा सक्सेना जी और तिलक खेड़ा जी ने भी अपनी उपस्थिति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में आशु वर्मा, बिट्टू भैया, दीप्ति चौधरी, नीना चौधरी, डॉ. संजय शर्मा, ललित कुमार, राजू शील, टिकाराम, रेशमा गोगरा, शिशपाल, मोनू सचर, बैजनाथ, ममता गुप्ता, विनोद भारद्वाज, भास्कर शुक्ला, राजा भार्गव, यासमीन खान, जावेद खान, सुरेंद्र खुराना, सलोनी चावला, राशिद जी, अनिल ठाकुर, अशोक कुमार एवं भारती जी सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह कार्यक्रम आपसी भाईचारे, मानव एकता और संगीत के माध्यम से समाज को जोड़ने का एक बेहतरीन प्रयास साबित हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

रिपोर्ट – शान मोहम्मद सिद्दीकी

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें