फ़िल्मी

होली पर रिलीज हुए निर्देशक सुधीर गौतम संन्यासी के दो नए गाने

शेयर करें:
Spread the love

स्वदेश प्रेम ब्यूरो, दिल्ली

होली के शुभ अवसर पर दिल्ली के चर्चित निर्देशक सुधीर गौतम संन्यासी के दो नए गाने WOW CINEMAA पर रिलीज किए गए। इन गानों के निर्माता अनीता बर्मन, सह-निर्माता साक्षी सीएमडी और समीर मालिक हैं। गीतों के बोल मोहम्मद इश्फ़ाक़ ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक ECO BEAT INDIA ने दिया है।

गानों में मुख्य कलाकारों के रूप में कैंडी जॉन्स, दीपक मेघानी, विवेक शर्मा, समीर मालिक, मानवी माहौर और आसिफ सुलेमान कुरैशी नजर आएंगे। इसके साथ ही भजनपुरा निवासी बाल कलाकार इशानी वर्मा ने भी इन गानों के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा है।

इस मौके पर निर्देशक सुधीर गौतम संन्यासी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनके गाने दर्शकों को पसंद आएंगे और म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के नए टैलेंट को मौका देने का प्रयास जारी रहेगा।

गानों की शानदार प्रस्तुति और उम्दा निर्देशन के कारण यह गाने म्यूजिक प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें