फ़िल्मी

आर्चना म्यूजिकल इवेंट्स के मंच पर सजेगी सुरों की महफिल, कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा

शेयर करें:
Spread the love

दिल्ली में संगीत का रंगारंग मंच सजेगा, 9 अप्रैल को होगा आर्चना म्यूजिकल इवेंट्स का विशेष कराओके कार्यक्रम

राजधानी दिल्ली में संगीत प्रेमियों के लिए विशेष आयोजन, 9 अप्रैल को होगा भव्य कराओके कार्यक्रम

08 अप्रैल 2026

शान मोहम्मद सिद्दीकी / स्वदेश प्रेम

राजधानी दिल्ली में संगीत प्रेमियों के लिए एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। Archana Musical Events के तत्वावधान में 09 अप्रैल 2026 को एक भव्य कराओके कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें गायन, मनोरंजन और मंचीय प्रस्तुतियों का आकर्षक समागम देखने को मिलेगा।

इस कार्यक्रम में ईशा सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। वहीं तिलक खेड़ा प्रेरणादायक वक्ता के रूप में उपस्थित होकर प्रतिभागियों एवं दर्शकों को संबोधित करेंगे। आयोजन की कमान आर्चना यादव के हाथों में है, जो कार्यक्रम की मुख्य आयोजक हैं। आयोजन को सफल बनाने में अशोक लुहेरा भी टीम सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम का आयोजन सर्गम स्टार्स, 18C, सैनी एन्क्लेव, कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास, दिल्ली में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस मंच पर विभिन्न प्रतिभागी कराओके के माध्यम से अपने गायन कौशल का प्रदर्शन करेंगे, जिससे उपस्थित दर्शकों को एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त होगा।

आयोजन समिति का कहना है कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नई प्रतिभाओं को मंच देने, कला को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का कार्य करते हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से युवाओं और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों, कलाकारों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है, जिससे यह आयोजन एक विशेष सांस्कृतिक मिलन का रूप ले सकता है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें