जन्मदिन पर हुमा खान को मिले नए गीतों के प्रस्ताव, दर्शकों ने की जमकर सराहना
रिपोर्ट- शान मोहम्मद सिद्दीकी / स्वदेश प्रेम
नई दिल्ली, 14 अप्रैल 2026।
दिल्ली के निर्माण विहार स्थित एसएसएस स्टूडियो में 14 अप्रैल को हुमा खान ग्रुप द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म, संगीत और सोशल मीडिया से जुड़े कई प्रसिद्ध चेहरे, कलाकार और अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में मनोरंजन और प्रतिभा का अनोखा संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर मोहम्मद काशीफ फज़ीता और शफीक अंसारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं मोहम्मद इमरान, अनस अंसारी (फिल्म सहायक निर्देशक), सुल्तान, मुशारिक, साकिब, मोहम्मद आदिल सहित कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण परिषद (महिला प्रकोष्ठ) की दिल्ली अध्यक्ष रोमिता नारंग ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। अभिनेता एवं कार्यक्रम प्रबंधक राजा भार्गव ने पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया। इसके साथ ही निर्देशक रवि कसाना और अनिल अरोड़ा (चेतन विज्ञापन) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कई गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक जुनैद खान ने अपनी सुरीली आवाज से माहौल को खुशनुमा बना दिया। वहीं उभरती हुई गायिका हुमा खान की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। उनकी गायकी से प्रभावित होकर कई लोगों ने उन्हें आने वाले गीतों में गाने के प्रस्ताव भी दिए।
इस खास मौके पर हुमा खान का जन्मदिन भी मनाया गया। सभी अतिथियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हुमा खान ने भी मंच से सभी मेहमानों का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मॉडल आतिका खान, संचालक रेहान नजमी, गायक अजहर फिरदौसी, सोनू चंदेल (एसएसएस स्टूडियो), साजिद अंसारी, राजू शील, दीप्ति चौधरी, नेतराम, नसीम अख्तर, पायल कक्कड़, सुषमा रानी सहित कई अन्य कलाकार और अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही “मिशन कम्पलीट” के निर्देशक शिवा दादू ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कुल मिलाकर यह कार्यक्रम संगीत, कला और उभरती प्रतिभाओं को मंच देने वाला एक सफल आयोजन साबित हुआ, जिसमें कलाकारों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिला और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन प्राप्त हुआ।
