देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वार्षिकोत्सव को बनाया यादगार
स्वदेश प्रेम राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र
संवाददाता – एस. एम. सिद्दीकी
नई दिल्ली। वॉइस ऑफ कॉप्स ऑर्गनाइजेशन का 7वां वार्षिकोत्सव राजधानी दिल्ली में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्राइम ब्रांच दिल्ली पुलिस के जाबांज अधिकारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे, जिन्हें अब तक चार बार आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, चार बार असामान्य वीरता पुरस्कार और दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस स्पेशल कमिश्नर के एस.ओ. इंस्पेक्टर संजय गोस्वामी, दिल्ली पुलिस हेड क्वार्टर सिक्योरिटी के जर्नल इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रेमनाथ, “लॉयल्टी टू द नेशन अवॉर्ड” से सम्मानित इंस्पेक्शन चीफ जसवीर पवार, वेदराम भाटी देवला, संगठन के सीईओ अनुराग चौधरी, सुधीर गौतम सन्यासी, अंजली यादव (लेडी विंग), बबीता फोगाट, कपिल ढाका, बृजेश माहौर, दिल्ली कमांडेंट सौरव वर्मा, रवि माहौर, धर्मेंद्र माहौर और गंगाराम माहौर समेत अनेक गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
वार्षिकोत्सव में वॉइस ऑफ कॉप्स की मुरादाबाद, बागपत, चित्रकूट, इटावा, सम्भल, दिल्ली, अमरोहा, फर्रुखाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा तिरछी नजर मीडिया, स्वदेश प्रेम न्यूज और महकती दिशाएं प्रेस के पत्रकारों ने भी आयोजन की कवरेज कर कार्यक्रम को विशेष पहचान दिलाई।
आयोजक समीर मलिक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की गूंज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। दर्शक भाव-विभोर होकर तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वॉइस ऑफ कॉप्स समाज और पुलिस के बीच सकारात्मक सेतु बनकर अपराध नियंत्रण, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण में योगदान देता रहेगा।
