दिनांक: 04 मई 2026
स्वदेश प्रेम / शान मोहम्मद
नई दिल्ली।
राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे पर लगाम, देश को सलाम” के तहत द्वारका जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए तीन सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन के दौरान तीनों आरोपियों को दबोचा गया, जो लंबे समय से अवैध शराब की सप्लाई में लिप्त थे।
गिरफ्तार आरोपी:
- गगन सिंह (40 वर्ष), निवासी बिंदापुर एक्सटेंशन, दिल्ली
- ध्रुव (23 वर्ष), निवासी मोहन गार्डन, दिल्ली
- राजू राम सांसी (23 वर्ष), निवासी सुजानगढ़, चूरू, राजस्थान
दर्ज मामले:
थाना उत्तम नगर में FIR नंबर 272/26 और 189/26 दिल्ली आबकारी अधिनियम की धाराओं 33/38/58 के तहत दर्ज किए गए हैं।
थाना बिंदापुर में FIR नंबर 236/26 धारा 33/38 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
बरामदगी:
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हरियाणा में बिक्री के लिए लाई गई 650 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद की है। इसके अलावा एक स्कूटी भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से अवैध शराब के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
द्वारका जिला पुलिस ने साफ किया है कि नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
