March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

कालकाजी में धूमधाम से सम्पन्न हुआ गणेश विसर्जन

1 min read
Spread the love

तीन दिवसीय आयोजन में झांकी, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

नई दिल्ली।

कालकाजी स्थित डीडीए फ्लैट्स के बैडमिंटन कोर्ट में मित्र गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय गणेश पूजन महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

पहले दिन भव्य गणेश झांकी के दर्शन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शिखा राय ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि “पूरी टीम का प्रयास समाज में आपसी भाईचारा और सद्भावना को मजबूत करेगा।”

दूसरे दिन भजन और कीर्तन कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। वहीं तीसरे दिन गणपति बप्पा का भव्य विसर्जन किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आशु ठाकुर और सुभाष बडाना मौजूद रहे। समिति के सदस्य सुरेश खंडाई, खैरेन्दर कुमार त्रिपाठी, गामा मिश्रा, सुरेश कुमार सलीना, मधुसूदन राव, पुलक परिदा, श्रीनिवासुलु, बलराम नायडू, कृष्णा चैतन्य, प्रकाश समल, लक्ष्मण सहित हजारों श्रद्धालुओं ने उत्सव में भाग लेकर इसे यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.