लिवोरा फ्रेश के डायरेक्टर मोहम्मद फैजान बोले—“पत्रिका तेजी से मीडिया और समाज की नई पहचान बना रही है”
नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली के निर्माण विहार स्थित PSK ऑडिटोरियम में आयोजित लिवोरा फ्रेश का ‘एक शाम देश के नाम अवॉर्ड 2025’ कार्यक्रम के दौरान एक ऐतिहासिक पल उस समय सामने आया, जब बॉलीवुड और हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों ने मिलकर महकती दिशाएं राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका का भव्य विमोचन किया।
विमोचन के अवसर पर मंच पर मौजूद रहे दिग्गज कलाकार रज़ा मुराद, मुस्ताक खान, सहबाज़ खान और हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने पत्रिका का अनावरण अपने हाथों से किया। पत्रिका के मुख्य संपादक शान मोहम्मद सिद्दीकी और सह-संपादिका श्रीमती ललिता देवी ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि यह क्षण पत्रकारिता और साहित्य की दुनिया के लिए बेहद गौरवशाली है।
लिवोरा फ्रेश के डायरेक्टर Mohammad Faizan ने विमोचन के दौरान कहा कि महकती दिशाएं पत्रिका दिल्ली में तेजी से अपनी पहचान बना रही है और बहुत जल्द यह मीडिया जगत, फिल्म जगत और व्यापारिक क्षेत्र में नई उपलब्धियों के साथ पाठकों की पहली पसंद बनेगी। उन्होंने पत्रिका की सह-संपादिका ललिता देवी की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग ला रही है और वो दिन दूर नहीं जब यह पत्रिका नई ऊंचाइयों को छुएगी।
कार्यक्रम के मंच पर पत्रिका का विमोचन करने वाले सभी कलाकारों ने भी इस पहल की सराहना की। रज़ा मुराद और सहबाज़ खान जैसे अनुभवी अभिनेताओं ने पत्रिका को साहित्य, पत्रकारिता और समाज के लिए नई दिशा देने वाला प्रयास बताया, वहीं अंजलि राघव ने इसे कला और संस्कृति को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम कहा।
कुल मिलाकर, महकती दिशाएं राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका का यह विमोचन न सिर्फ़ साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नया अध्याय है, बल्कि यह इस बात का भी प्रतीक है कि जब कॉरपोरेट, मीडिया और कला एक मंच पर आते हैं तो समाज को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।
