दिल्ली

₹1 करोड़ की ब्लाइंड चोरी का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, भारी बरामदगी

शेयर करें:
Spread the love

18/04/2026 /

स्वदेश प्रेम / शान मोहम्मद सिद्दीकी

नई दिल्ली। स्पेशल स्टाफ और थाना मधु विहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब ₹1 करोड़ की ब्लाइंड चोरी के सनसनीखेज मामले का सफल खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने रिसीवर समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से सोना, हीरे, चांदी के आभूषणों के साथ-साथ ₹8 लाख नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस केस को सुलझाने के लिए 150 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली गई। लंबी और सटीक जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने वाला रिसीवर भी शामिल है। पूछताछ में सामने आया है कि सभी आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई टीम की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और लगातार मेहनत का परिणाम है। फिलहाल आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है, जिससे अन्य मामलों में भी खुलासे होने की संभावना है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें