स्वदेश प्रेम / शान मोहम्मद सिद्दीकी
दिनांक: 07 अप्रैल 2026, मंगलवार
नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ती गर्मी और आने वाले मानसून को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एक अहम बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में बिजली, पानी, गैस आपूर्ति और जलभराव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए विभिन्न विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि गर्मी और बारिश के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इसके अलावा, एलपीजी और पीएनजी गैस की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने तथा आपदा प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
