स्वदेश प्रेम / शान मोहम्मद सिद्दीकी
दिनांक: 05 अप्रैल 2026, रविवार
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के थाना लक्ष्मी नगर की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9.91 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, टीम को विशेष सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति मादक पदार्थों की सप्लाई में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा।
स्मैक बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 9.91 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस संबंध में थाना लक्ष्मी नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सप्लाई चेन की जांच जारी
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह मादक पदार्थ कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। पूरे ड्रग नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच जारी है।
नशे के खिलाफ सख्ती जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
