क्राइम

दिल्ली के भजनपुरा में कच्ची शराब का धंधा, पुलिस की नाक के नीचे फल-फूल रहा कारोबार

शेयर करें:
Spread the love

सूचना के बावजूद कार्रवाई न होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश, युवाओं व नाबालिगों तक पहुंच रहा ज़हर

स्वदेश प्रेम / दिल्ली

दिल्ली।

राजधानी के उत्तर-पूर्वी जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के तमाम दावों के बीच भजनपुरा थाना क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा खुलेआम जारी है। सूत्रों के मुताबिक ताज़ा मामला सुभाष विहार की गली नंबर 6 का है, जहां कल्पना नामक महिला द्वारा हरियाणा ब्रांड की कच्ची शराब बेचे जाने की शिकायत सामने आई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस गली में लंबे समय से शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। कई बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में गहरा आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस धंधे से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ रहा है, जिससे आए दिन झगड़े और आपराधिक घटनाएं घटित हो रही हैं।

इसके अलावा कच्ची शराब का नशा युवाओं और नाबालिगों तक तेजी से पहुंच रहा है, जो समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए चिंता का बड़ा विषय बन गया है। स्थानीय नागरिकों ने दिल्ली पुलिस और संबंधित विभागों से तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है, ताकि इस अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें