March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

थाना खजूरी खास पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद

1 min read
Spread the love

SHO राकेश यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की सराहनीय कार्यशैली, परिजनों ने ली राहत की सांस

नई दिल्ली / स्वदेश प्रेम 

दिल्ली संस्करण | दिनांक: 5 जुलाई 2025

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना खजूरी खास पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लापता हुए 13 वर्षीय नाबालिग बच्चों को तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। यह सफल कार्रवाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा अंजाम दी गई।

पहली शिकायत फिरोज द्वारा अपने 13 वर्षीय भांजे तहसीम की गुमशुदगी को लेकर दर्ज कराई गई थी। वहीं दूसरी शिकायत विनोद कुमार यादव ने अपने भतीजे अखिल कुमार यादव उर्फ बंटी, उम्र 13 वर्ष, के संदिग्ध परिस्थिति में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने को लेकर की थी।

दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए SHO राकेश यादव ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए और एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व SI केशव दलाल कर रहे थे। टीम में शामिल थे –

👉 HC प्रताप ढाका

👉 HC राहुल मालिक

👉 HC अमित नैन

👉 HC शोएब चौधरी

👉 HC मोहित बाना

👉 CT नीरज तोमर

👉 CT मुकेश

टीम ने तकनीकी संसाधनों और स्थानीय इंटेलिजेंस नेटवर्क की मदद से दोनों बच्चों को सुरक्षित रूप से ट्रेस कर लिया। तत्पश्चात, उन्हें परिजनों को सौंपा गया, जिन्होंने दिल्ली पुलिस की इस तत्परता और सहयोग की सराहना की।

थाना खजूरी खास पुलिस द्वारा इस मानवीय कार्यवाही की प्रशंसा न केवल स्थानीय निवासियों ने की, बल्कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा भी SHO राकेश यादव व उनकी टीम के प्रति विशेष प्रशंसा व्यक्त की गई है।

इस सफल ऑपरेशन से एक बार फिर दिल्ली पुलिस की साख और आमजन में विश्वास सुदृढ़ हुआ है।

🔹 दिल्ली पुलिस का ये कर्तव्यपरायण चेहरा समाज के लिए एक प्रेरणा है।

🔹 दिल्ली पुलिस– सेवा, सुरक्षा, सहयोग के संकल्प को निरंतर निभा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.