March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

न्यू गोविंदपुरा में भव्य सांस्कृतिक-सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल – समाजसेविका रूबी न्यूटन व शाकिर अंसारी का प्रेरणादायक आयोजन

1 min read
Spread the love

स्वदेश प्रेम / शान मोहम्मद सिद्दीकी
दिल्ली, न्यू गोविंदपुरा

देशभक्ति और समाजसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला न्यू गोविंदपुरा, दिल्ली में, जहां दैनिक दिल्ली रोशन समाचार पत्र की सह-संपादक व समाजसेविका रूबी न्यूटन एवं लाइव न्यूज़ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाकिर अंसारी के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता, समाजसेवी, पत्रकार व आम नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, गायन, नृत्य, स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित अभिनय तथा कविता पाठ ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। छोटे बच्चों ने बड़े जोश व उमंग के साथ तिरंगे को सलामी दी और “वंदे मातरम्” व “सारे जहां से अच्छा” जैसे गीतों से वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।

बच्चों के इस उत्साहवर्धक प्रदर्शन से प्रभावित होकर कार्यक्रम के आयोजक शाकिर अंसारी ने तीन प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप ₹1100-₹1100 की नकद राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि “बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, और ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उनमें संस्कार, संस्कृति और देशप्रेम का संचार अत्यंत आवश्यक है।”

कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था जयकिशन दास ने की, जो पेशे से दर्ज़ी हैं। उन्होंने न केवल भोजन बनाया, बल्कि पूरे आयोजन के दौरान स्वयं सेवा करते हुए भोजन वितरित भी किया। उनकी सेवा भावना और श्रम की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।

इस आयोजन में एसएचओ अभिषेक सिंह (थाना न्यू गोविंदपुरा, दिल्ली-51) का विशेष सहयोग रहा, जिनकी उपस्थिति और सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक हो सका।

कार्यक्रम में उपस्थित एडवोकेट राहुल गुप्ता और एडवोकेट सुदेश कुमार ने भी समाज की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने अथक परिश्रम कर सभी प्रतिभागियों, मेहमानों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित किया।

यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणा बना, जिसमें बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, सभी ने मिलकर देशभक्ति, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.