दिल्ली ब्रेकिंग

त्रिलोकपुरी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 30 साल की रेशमा की मौत, बाइक की नंबर प्लेट नहीं थी – थाना मयूर विहार में मुकदमा दर्ज।

शेयर करें:

स्वदेश प्रेम 
रिपोर्ट: एम नफीस रशीद

पूर्वी दिल्ली/त्रिलोकपुरी:
दिल्ली के त्रिलोकपुरी एक्स्ट्रा-31 ब्लॉक में तेज रफ्तार और बिना नंबर प्लेट की बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना 24 जून 2026, सोमवार रात करीब 8:40 बजे की है। मृतका की पहचान रेशमा, पत्नी मेहरूद्दीन, उम्र 30 वर्ष, निवासी एक्स्ट्रा-31 ब्लॉक, त्रिलोकपुरी के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?
सूत्रों के मुताबिक, रेशमा गेट नंबर 2, एक्स्ट्रा-31 ब्लॉक मेन रोड पर सड़क पार कर रही थीं। तभी गाजीपुर रोड नहर की तरफ से आ रही काले रंग की बजाज पल्सर NS 400 बाइक पर सवार दो लड़के बेहद तेज रफ्तार, लापरवाही और गफलत से बाइक चला रहे थे। बाइक की नंबर प्लेट नहीं लगी थी। तेज टक्कर से रेशमा उछलकर दूर सड़क पर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिवार के सदस्य आकिब, हाशिम ने तुरंत 112 पर कॉल की। पुलिस के पहुंचने से पहले उन्होंने घायल रेशमा को ई-रिक्शा से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, खिचड़ीपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद रेशमा को ब्रॉट डेड घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना मयूर विहार के SI मोहम्मद नसीम खान, HC नरेंद्र नं. 520/ईस्ट के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से खून और टूटी हुई लाल चूड़ियों के टुकड़े बरामद किए गए। क्राइम टीम और FSL टीम को बुलाकर फोटोग्राफी और साक्ष्य जुटाए गए। साक्ष्यों की e-साक्ष्य ऐप पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

शिकायतकर्ता आकिब , हाशिम के बयान के आधार पर थाना मयूर विहार, दिल्ली में FIR नंबर 271/2026 दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 281 – लापरवाही से वाहन चलाकर मौत, धारा 106(1) – गैर इरादतन हत्या, और धारा 3(5) के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बाइक सवार दोनों अज्ञात लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बाइक की पहचान और नंबर ट्रेस करने की कोशिश जारी है।

मृतका रेशमा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि बिना नंबर प्लेट की बाइक तेज रफ्तार में चलाकर लड़कों ने एक घर उजाड़ दिया। बताया जाता है कि मृतक रेशम के पांच बच्चे हैं जिनमें एक बच्ची मानसिक दिव्यांग है अब मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। दिल्ली में बिना नंबर प्लेट और तेज रफ्तार बाइक चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन से अपील है कि ऐसी बाइकों पर सख्त कार्रवाई हो। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दी है, रेशमा की मृत्यु की खबर सुनकर रिश्तेदार त्रिलोकपुरी पहुंच रहे हैं असर की नमाज के बाद मृतक रेशमा को कोटला गांव कब्रिस्तान मैं दफन किया जाएगा।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें