स्वदेश प्रेम / जय कुमार श्रीवास्तव
नई दिल्ली। जन-सेवा को सर्वोपरि मानते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय दत्त ने अपने कार्यालय पर क्षेत्र की सम्मानित जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को उनके समक्ष रखा।
डॉ. अजय दत्त ने प्रत्येक समस्या को विस्तार से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निवारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता है और आम नागरिकों को राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य के साथ लगातार जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं के प्रति डॉ. अजय दत्त की गंभीरता और तत्परता की सराहना की।
