स्वदेश प्रेम / शान मोहम्मद सिद्दीकी
दिनांक: 07 अप्रैल 2026, मंगलवार
नई दिल्ली। दिल्ली की चर्चित एक्साइज पॉलिसी मामले में नया मोड़ सामने आया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा है कि वे इस मामले में स्वयं अपनी पैरवी करेंगे।
इस बयान के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की है। राजनीतिक और कानूनी हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि खुद पैरवी करने का निर्णय एक रणनीतिक कदम हो सकता है, जिससे मामले में नया दृष्टिकोण सामने आ सकता है।
