जागरूकता

रेलवे के निजीकरण के खिलाफ लोक समाज पार्टी का प्रदर्शन 22 दिसंबर को

शेयर करें:
Spread the love

रेलवे के निजीकरण के खिलाफ लोक समाज पार्टी का प्रदर्शन 22 दिसंबर को

नई दिल्ली, 16 दिसंबर।

रेलवे और अन्य सरकारी संपत्तियों के निजीकरण ठेकदारी के खिलाफ लोक समाज पार्टी आगामी 22 दिसंबर 2024 को जोरदार प्रदर्शन करने जा रही है। यह नुक्कड़ सभा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ढाई पुरस्ता पार्क, सोनिया विहार, दिल्ली-90 में आयोजित होगी।

राष्ट्रीय महासचिव वचन सिंह करोठिया ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते गरीबों का शोषण बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से किए गए वादे हकीकत से परे हैं। गरीबों को हवाई जहाज से यात्रा कराने की बात कही गई थी, लेकिन आज हालात यह हैं कि लोग ट्रेन के शौचालय में सफर करने को मजबूर हैं।

मुख्य वक्ता गौरी शंकर शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोक समाज पार्टी) ने निजीकरण के फैसले को गरीब विरोधी बताया और कहा कि यह जनता को बुनियादी सुविधाओं से दूर करने की साजिश है।

सभा में देशभर से कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभा का मुख्य उद्देश्य सरकारी संपत्तियों के निजीकरण और रेलवे के ठेकदारी प्रथा को खत्म करने के लिए आवाज उठाना है।

कार्यक्रम विवरण:

•तारीख: 22 दिसंबर 2024

•समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

•स्थान: ढाई पुरस्ता पार्क, सोनिया विहार, दिल्ली-90

संपर्क सूत्र:

•9911140170, 7217864613, 9540603630

•ईमेल: gaurishankar302@gmail.com

•वेबसाइट:www.loksamajparty.com

सभा में सभी जनमानस से शामिल होने की अपील की गई है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें