दिल्ली

सनराइज़ पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान, शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश

शेयर करें:
Spread the love

स्वदेश प्रेम / दिल्ली

रिपोर्ट- विनोद कुमार वर्मा

नई दिल्ली, सभापुर वार्ड नंबर 250 शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सनराइज़ पब्लिक स्कूल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री विजय प्रकाश तिवारी के कुशल संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में संयुक्त सचिव, भारत सरकार श्री दिनेश कुमार वर्मा, अवर सचिव (पेट्रोलियम मंत्रालय) श्री कुशल देव वर्मा, दिल्ली के दो जिला न्यायाधीश (तीस हजारी कोर्ट एवं कड़कड़डूमा कोर्ट), राम किशन भारती सहायक शिक्षा निदेशक, दिल्ली एमसीडी, और समाजसेवी श्री शिव कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने छात्रों को किया प्रेरित

संयुक्त सचिव श्री दिनेश कुमार वर्मा ने मेधावी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “शिक्षा ही सफलता की कुंजी है, और मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।”

वहीं, अवर सचिव (पेट्रोलियम मंत्रालय) श्री कुशल देव वर्मा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चों की शिक्षा में माता-पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। हर अभिभावक को रोज़ाना कम से कम एक घंटा अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए देना चाहिए, ताकि वे सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।”

दिल्ली के न्यायाधीशों ने शिक्षा और अनुशासन पर दिया जोर

दिल्ली के न्यायाधीशों ने उपस्थित अभिभावकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “केवल औपचारिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि नैतिक शिक्षा और अनुशासन भी विद्यार्थियों के विकास के लिए आवश्यक हैं। माता-पिता और शिक्षकों को मिलकर बच्चों को सही दिशा देनी चाहिए, जिससे वे एक अच्छे नागरिक बन सकें।”

विद्यालय प्रबंधक को मिली सराहना

विद्यालय के प्रबंधक श्री विजय प्रकाश तिवारी ने कहा कि “सनराइज़ पब्लिक स्कूल न सिर्फ अकादमिक शिक्षा, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। हमारा प्रयास है कि हर विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता हासिल करे और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने।”

उनके सफल आयोजन के लिए उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर विभिन्न विषयों और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों के माता-पिता ने विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें अतिथियों ने विद्यालय की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “हर बच्चे को उचित शिक्षा और मार्गदर्शन मिले, इसके लिए समाज के हर वर्ग को योगदान देना चाहिए

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें