March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

सुनील जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, विजेता टीम को 50 हजार रुपये व ट्रॉफी से नवाजा गया

1 min read
Spread the love

स्वदेश प्रेम / दिल्ली

रिपोर्टर – फिरोज मंसूरी

नई दिल्ली। राजधानी के सीरी फोर्ट क्रिकेट ग्राउंड में 14 फरवरी को सुनील जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह टूर्नामेंट 40 ओवरों का था, जिसमें कुल 15 रोमांचक मैच खेले गए। टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण में देशभर के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 27 रणजी खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 23 खिलाड़ी ऐसे थे, जिन्होंने अंडर-23 स्तर पर खेला था। वहीं, अंडर-19 के 14 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भी अपने खेल से सबका ध्यान खींचा। इसके अलावा, अंडर-16 के 9 होनहार खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट की दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अंकित राणा को “बेस्ट ऑफ प्लेयर” के खिताब से नवाजा गया, जबकि विक्रम सोलंकी को “बेस्ट बैट्समैन” और सूर्यभकांत को “बेस्ट बॉलर” घोषित किया गया। विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद और एक शानदार ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर क्रिकेट जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें पद्मश्री से सम्मानित क्रिकेट कोच सरदार गुरुचरण सिंह, पद्मश्री और प्रसिद्ध क्रिकेट कॉमेंटेटर रवि चतुर्वेदी, डीडीसीए ट्रेजरर हरीश सिंह, पूर्व विधायक नसीब सिंह, आईपीएस अधिकारी राकेश पावरिया और डीडीसीए के सदस्य सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

टूर्नामेंट के आयोजक विभोर जैन ने सभी मेहमानों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में यह टूर्नामेंट देश के प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.