दिल्ली

दिल्ली में “अमन का पैगाम – इंसानियत के नाम” मीटिंग का सफल आयोजन, पुलिस-पब्लिक की साझेदारी को मिला बढ़ावा

शेयर करें:
Spread the love

नई दिल्ली 2 अगस्त 2025:

अखिल भारतीय अमन कमेटी (रजि.) द्वारा “अमन का पैगाम – इंसानियत के नाम” कार्यक्रम के तहत दिल्ली प्रदेश अमन कमेटी की ओर से आज एक महत्वपूर्ण पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन ड्रीम लैंड पब्लिक स्कूल, हर्ष विहार में किया गया।

इस मीटिंग के मुख्य अतिथि श्री संदीप लांबा, एडिशनल डीसीपी (उत्तर-पूर्वी जिला) और श्री प्रदीप कुमार दहिया, एसएचओ हर्ष विहार रहे। दोनों अधिकारियों ने अमन कमेटी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विशेष रूप से मोहर्रम जुलूस और शिव कांवड़ सेवा शिविर के दौरान ट्रैफिक कंट्रोल, ठहराव व्यवस्था, जलपान और खानपान जैसी सेवाओं में अमन कमेटी की सक्रिय भूमिका की सराहना की गई।

श्री संदीप लांबा ने अमन कमेटी को भविष्य में भी शांति और सौहार्द बनाए रखने हेतु इसी प्रकार सक्रिय रहने का सुझाव दिया, जबकि एसएचओ दहिया ने कमेटी द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में अमन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक असगर अली सैफी, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद सलीम, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार, उपाध्यक्ष हाजी शौकीन अली, जिला अध्यक्ष कमरूद्दीन सैफी, उपाध्यक्ष चौधरी महाराज सिंह व जगदीश चौधरी, महासचिव डॉ. सुशील शर्मा, और कई अन्य पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मीटिंग का संचालन शिव कुमार (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष) और कमरूद्दीन सैफी (उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष) ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और अमन कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें