March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

वॉइस ऑफ कॉप्स ऑर्गेनाइजेशन का 7वां स्थापना दिवस 11 सितंबर को मनाया जाएगा

1 min read
Spread the love

स्वदेश प्रेम / दिल्ली
नई दिल्ली। वॉइस ऑफ कॉप्स ऑर्गेनाइजेशन अपने सफल सफर के सात वर्ष पूरे कर रहा है। संगठन का 7वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 11 सितंबर 2025 (गुरुवार) को दिल्ली के शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित ए.पी.वी स्टूडियो में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।

समारोह का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्रित होकर केक काटकर वार्षिकोत्सव मनाएंगे तथा संगठन की उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे।

आयोजन में मुख्य रूप से अनुराग चौधरी (फाउंडर/सीईओ, वॉइस ऑफ कॉप्स), जसवीर पंवार (इंस्पेक्शन चीफ एनए), जगदीश सिंह माहौर (नेशनल वाइस चेयरमैन), ठाकुर कुलदीप सिंह (नेशनल जनरल सेक्रेटरी), अमित हुड्डा (इंस्पेक्शनर यूपी), अंजली यादव (चेयरपर्सन इटावा) सहित कई गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन समीर मलिक द्वारा किया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह समारोह न केवल उपलब्धियों का जश्न है, बल्कि आगे की योजनाओं और संकल्पों को साझा करने का भी अवसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.