दिल्ली

आइकॉनिक अचीवर अवार्ड 2025 का आयोजन 21 सितम्बर को संविधान क्लब ऑफ इंडिया में

शेयर करें:
Spread the love

स्वदेश प्रेम / शान मोहम्मद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित संविधान क्लब ऑफ इंडिया में आगामी 21 सितम्बर 2025 (रविवार) को आइकॉनिक अचीवर अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों, ब्रांड्स और संस्थानों को सम्मानित करना है।

कार्यक्रम का आयोजन वोकल फॉर लोकल टैलेंट प्रमोटर्स LLP द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर दैनिक भास्कर और दैनिक सवेरे टाइम्स मीडिया पार्टनर के रूप में सहयोग करेंगे।

आयोजन के दौरान मंच पर सम्मान समारोह के साथ ही नेटवर्किंग, मीडिया कवरेज, ब्रांड प्रमोशन तथा नई किताब और उत्पाद लॉन्च जैसी कई विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में कई गणमान्य हस्तियाँ और सेलिब्रिटी शामिल होंगे। इनमें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, आईएएस अधिकारी व उपायुक्त तालो पोटोम, वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी दुबे, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सयोनारा टेल्स लाड, इंटरनेशनल चेयरमैन (नेपाल) डॉ. बिष्णु प्रसाद बराल, 1971 युद्ध वीर चक्र सम्मान प्राप्त तेजेन्द्र पाल त्यागी और फिल्म अभिनेत्री एवं इंटीरियर डिजाइनर शमिता शेट्टी (पूर्व विशेष अतिथि) के नाम प्रमुख हैं।

इस कार्यक्रम की विशेषता यह होगी कि समाज के गुमनाम नायकों और उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही यह मंच प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को पहचान दिलाने, बिजनेस और ब्रांड प्रमोशन करने तथा नेटवर्किंग का अवसर प्रदान करेगा। फोटो, वीडियो और प्रेस कवरेज के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यापक पहचान दिलाई जाएगी।

आयोजन से जुड़े प्रतिनिधियों का कहना है कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से व्यापारियों, प्रोफेशनल्स, समाजसेवियों, डॉक्टर्स, शिक्षकों और प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण और यादगार मंच सिद्ध होगा।

अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए आयोजकों से 8595043573 पर संपर्क किया जा सकता है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें