(स्वदेश प्रेम / शान मोहम्मद सिद्दीकी)
नई दिल्ली। द्वारका जिला के थाना बिंदापुर पुलिस की मुस्तैद टीम ने लूट के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन बाल अपराधियों (CCLs) को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
घटना व पृष्ठभूमि
5-6 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात थाना बिंदापुर में एक PCR कॉल प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता मनोज पुत्र रोटी राम ने बताया कि जब वह रात में ड्यूटी से घर लौट रहे थे और अपने घर के पास पहुंचे, तभी गली में खड़े 3-4 युवकों ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उनका मोबाइल फोन और बैग लूट लिया। बैग में टिफिन और ₹40 नकद मौजूद थे। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस संबंध में थाना बिंदापुर में FIR संख्या 204/26, धारा 309(4)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बिंदापुर की एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एचसी नीरज, एचसी नरेंद्र, कांस्टेबल राजेश डागर, कांस्टेबल आशीष और कांस्टेबल संदीप शामिल थे। टीम ने निरीक्षक मनोज भास्कर और एसीपी दबरी संजीव कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने इलाके में गुप्त सूचनाकर्ताओं को सक्रिय किया और तकनीकी निगरानी के साथ-साथ घटनास्थल व आसपास के CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में 3-4 युवक शिकायतकर्ता का बैग लेकर भागते हुए दिखाई दिए, जबकि अन्य उसे ढूंढते नजर आए।
CCTV फुटेज, स्थानीय जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार संदिग्धों की पहचान की गई, जिनमें से तीन को पकड़ लिया गया। जांच में सामने आया कि ये तीनों नाबालिग (CCLs) हैं।
पूछताछ व खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनके एक अन्य साथी अंकित भी इस वारदात में शामिल था, जो फिलहाल फरार है।
बरामदगी
- एक लूटा हुआ मोबाइल फोन
मामले का निष्पादन
- FIR संख्या 204/26, धारा 309(4)/3(5) BNS, थाना बिंदापुर
पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले की आगे की जांच प्रगति पर है।
