दिल्ली

कड़ी निगरानी में यूपी होमगार्ड भर्ती-2025 परीक्षा, आईजी अमित पाठक ने परखा व्यवस्था का हर पहलू

शेयर करें:
Spread the love

स्वदेश प्रेम,रमजान अली गोण्डा।

जनपद गोण्डा में आयोजित यूपी होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, श्री अमित पाठक द्वारा शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को प्रथम पाली के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती, अभ्यर्थियों के बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित एवं समयबद्ध वितरण तथा परीक्षा कक्षों में चल रही निगरानी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में संचालित होती पाई गई, जिससे प्रशासनिक तैयारियों की प्रभावशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता किसी भी स्थिति में प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी को निष्पक्ष अवसर मिलना सुनिश्चित किया जाए और नकल जैसी किसी भी अनियमितता के प्रति पूर्ण सतर्कता बरती जाए।

प्रशासन द्वारा परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएं की गई हैं। कड़े सुरक्षा प्रबंधों, सतत निगरानी और जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती के चलते परीक्षा केंद्रों पर पूरी व्यवस्था अनुकरणीय रूप से सुचारू बनी रही।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें