दिल्ली

सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग कर लूट का प्रयास: छपिया पुलिस का बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें:
Spread the love

स्वदेश प्रेम, रमजान अली | गोण्डा

जनपद गोण्डा के थाना छपिया क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग कर लूट की वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना छपिया पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और तत्परता दिखाते हुए इस घटना का पर्दाफाश किया।

क्या था मामला?

दिनांक 19 अप्रैल 2026 को व्यापारी समर कसौधन, निवासी बभनान (जनपद बस्ती), अपनी ज्वेलर्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे फुलवा चौराहे के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया और आभूषण से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट टीम की मदद से जांच की गई तथा घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।

पुलिस की कार्रवाई

मामले में थाना छपिया पर मु0अ0सं0-155/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन कर जांच तेज की गई।
लगातार प्रयासों के बाद 25 अप्रैल 2026 को पुलिस ने
विवेक वर्मा निवासी सिसई रानीपुर, थाना छपिया
अनुराग पाण्डेय उर्फ शिवम पाण्डेय निवासी मटियरिया, थाना खोड़ारे
को सकदरपुर से सिसई रानीपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जो अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें