क्राइम

हर्ष विहार पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
Spread the love

स्वदेश प्रेम / दिल्ली 

मुख्य संपादक – शान मोहम्मद सिद्दीकी 

दिल्ली: हर्ष विहार थाना पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी इरफान (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है, जो सालों से फरार था। उसे माननीय कड़कड़डूमा न्यायालय द्वारा 20 मई 2024 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

थाना हर्ष विहार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि इरफान, पुत्र गामा, निवासी गाँव धीमर खेड़ा, जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, दिल्ली में छिपा हुआ है। इसके बाद HC गजब सिंह और HC राकेश कुमार की टीम ने उसे बीएनएसएस की धारा 35(1)(D) के तहत गिरफ्तार कर लिया।

इन धाराओं में था मामला दर्ज

आरोपी इरफान के खिलाफ थाना न्यू उस्मानपुर, दिल्ली में वर्ष 2015 में दर्ज मुकदमा (धारा 365/392/411/34 IPC) में संलिप्तता पाई गई थी। वह लंबे समय से फरार था और अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया था।

आगे की जांच जारी

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि क्या वह किसी और अपराध में भी संलिप्त रहा है। साथ ही, आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

— स्वदेश प्रेम

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें