March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

प्रकाश की ओर बढ़ता कदम: ईशा हॉस्पिटल में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का सफल आयोजन

1 min read
Spread the love

स्वदेश प्रेम / गौरव राय/ लोनी,गाज़ियाबाद

इंद्रापुरी में दिनांक 28 जून 2025 को “अंधकार से प्रकाश की ओर” उद्देश्य को समर्पित एक नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया और निःशुल्क जांच का लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ लोनी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अरुण त्यागी ने किया। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य अतिथिगण, समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

इस कैंप में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, दरियागंज, नई दिल्ली की विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टर्स और तकनीकी स्टाफ ने मरीजों की आँखों की जांच की। लगभग 150 से अधिक मरीजों की जांच की गई, जिनमें से करीब 40 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनका ऑपरेशन दिल्ली स्थित डॉ. श्रॉफ हॉस्पिटल में पूरी तरह से नि:शुल्क किया जाएगा, और ऑपरेशन के पश्चात उन्हें पुनः ईशा हॉस्पिटल में पहुंचा दिया जाएगा। शेष करीब 140 मरीजों में सामान्य आंखों से संबंधित समस्याएं पाई गईं, जिनका यथोचित उपचार किया गया।

इसके अतिरिक्त शिविर में बीएमडी (हड्डियों की मजबूती की जांच), हीमोग्लोबिन स्तर, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच भी नि:शुल्क की गई। बीएमडी जांच में लगभग 60 मरीजों को लाभ पहुंचाया गया।

इस पुनीत कार्य में ईशा हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. प्रवीण कुमार एवं डॉ. स्नेहा श्री, कोऑर्डिनेटर श्याम त्यागी, संचालक पवन कुमार, प्रबंधन प्रतिनिधि सौरव कुमार एवं उनकी पूरी टीम का सहयोग सराहनीय रहा। डॉ. प्रवीण कुमार एवं डॉ. स्नेहा श्री ने मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान किया एवं उनका आभार प्रकट किया।

शिविर में प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे:
डॉ. सीमा सैनी, डॉ. अनिल सैनी, कौमुदी चौधरी, प्रीति जैन, विनिता सिंह, सुधांशु शर्मा, संजना, सुनीता, मोनिका, और चारू जी।

ईशा हॉस्पिटल का यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम भी है। ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं निःस्वार्थ सेवा का अद्भुत उदाहरण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.