यूपी

कजरीतीज जलाभिषेक की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

शेयर करें:
Spread the love

स्वदेश प्रेम / रमज़ान अली / गोंडा, उत्तर प्रदेश

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन

डीएम ने दिए साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सहायता व यातायात प्रबंधन के निर्देश

गोण्डा।

कजरीतीज जलाभिषेक महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में पुलिस लाइन गोण्डा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, आपातकालीन सेवाएं एवं यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हर स्तर पर सतर्कता और आपसी समन्वय बनाना आवश्यक है। महिला सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ड्रोन कैमरे से निगरानी जैसे उपाय प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया गया।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी एवं यातायात डायवर्जन की उचित व्यवस्था की जाए।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी साझा की और आश्वासन दिया कि वे पूर्ण समर्पण के साथ कजरीतीज जलाभिषेक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराएंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, जनपद गोंडा के सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

 

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें