March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय का सेवा कार्य प्रशंसनीय : कुलपति प्रो. आशु रानी

1 min read
Spread the love

– श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय ने गोवर्धन क्षेत्र में किये शिक्षा के नए आयाम स्थापित : परीक्षा नियंत्रक

– यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों की टीम व साइकिल रैली का किया जोशीला स्वागत

गोवर्धन। शहर के श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय में शासन और आगरा विश्वविद्यालय के द्वारा साइकिल रैली एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आगरा विश्वविद्यालय से आयी टीम का पुष्प वर्षा करके जोशीला स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अथिति डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की कुलपति प्रो.आशु रानी ने की। एवं कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में आगरा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश एवं आईटी प्रभारी और चीफ़ प्रॉक्टर डॉ. मनु प्रताप सिंह रहे। महाविद्यालय के निदेशक नंद किशोर शर्मा और सचिव मधु शर्मा ने विश्वविद्यालय के अतिथियों के साथ मिलकर गणेश जी महाराज की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कायर्क्रम में मुख्य अतिथि माननीय कुलपति आशु रानी ने कहा कि श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय का सेवा कार्य सराहनीय है। महाविद्यालय के द्वारा जो साइकिल रैली का स्वागत सत्कार किया गया है, इसके लिये महाविद्यालय बधाई का पात्र है। आगरा विश्वविद्यालय की साइकिल यात्रा विद्यार्थियों और समाज को आपस में जोड़कर नई दिशा प्रदान कर रही है।
आगरा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि महाविद्यालय ने गोवर्धन क्षेत्र में किये शिक्षा के नए आयाम स्थापित किये है। आगरा विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर और आईटी प्रभारी डॉ मनु प्रताप सिंह ने स्वच्छता पखवाड़ा और साइकिल यात्रा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। विपुल शर्मा एडवोकेट एवं सतीश शर्मा एडवोकेट ने सभी अथितियों को गडेश जी महाराज की तस्वीर एवं माला, पटुका उड़ाकर भव्य स्वागत किया। कायर्क्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय एडवोकेट एवं दिलीप यादव ने किया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आगरा विश्वविद्यालय से आई टीम में डॉ. राजेश लवानिया डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. प्रतिभा रश्मि, डॉ. प्रीति सिंह, टी.वी जग्गी, रईस खान, अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य आदि प्रमुख रहे। वही महाविद्यालय की ओर से विष्णुकांत शर्मा, टीकम सिंह रजावत, कुमर पाल सिंह, जयप्रकाश सिंह, भानु अग्रवाल, हारून सर, पवन कुमार, राजेश शर्मा, याचना शर्मा, नीलम, प्रियंका तिवारी, मोनिका भारद्वाज, बुलबुल कौशिक, बालकृष्ण सैनी, दिनेश कौशिक, चंद्रशेखर जोशी आदि सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.