यूपी

गोण्डा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम: 193 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

शेयर करें:
Spread the love

गोण्डा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 193 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

हकीकुल्ला चौधरी महाविद्यालय में भव्य आयोजन, नवदम्पत्तियों को मिला आशीर्वाद

जनपद गोण्डा में 968 सामूहिक विवाह पूर्ण, योजना से बढ़ी सामाजिक समरसता

रिपोर्टर: जितेन्द्र कुमार पाण्डेय / गोण्डा, उत्तर प्रदेश

गोण्डा। जनपद के गौरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हकीकुल्ला चौधरी महाविद्यालय, घारीघाट (मनकापुर) में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक गौरा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, ब्लॉक प्रमुख बभनजोत, ब्लॉक प्रमुख छपिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में कुल 193 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कुल 968 सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक संपन्न कराए जा चुके हैं, जो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता को दर्शाता है।

समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समानता, सहयोग और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं परिजन उपस्थित रहे, जिन्होंने नवदम्पत्तियों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें