मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया ने 12 रबी-उल-अव्वल पर लगाया स्वागत कैंप
1 min read
बरेली। स्वदेश प्रेम
मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया एनजीओ की ओर से 12 रबी-उल-अव्वल के मौके पर जगतपुर स्थित अथर मस्जिद के पास एक भव्य कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान अंजुमनों का फूल बरसाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कैंप में मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया के नेशनल चेयरमैन डॉ. सलीम अंसारी, प्रदेश वाइस चेयरमैन डॉ. हनीफ अंसारी व इरशाद रज़ा (प्रदेश वाइस चेयरमैन युवा मोर्चा एवं मीडिया प्रभारी), डॉ. आरिश (जिला वाइस चेयरमैन), मौ. इकरार (महानगर सचिव), रिहाना बी व इशरत (जिला वाइस चेयरमैन महिला मोर्चा), रहनुमा (महानगर चेयरमैन महिला मोर्चा), वरिष्ठ समाजसेवक मोबीन अंसारी, मौ. अल्ताफ, भाई जीशान, मो. राशिद, शाहनवाज, अरबाज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. सलीम अंसारी ने कहा कि मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया पत्रकारों व आम जनता की भलाई के लिए लगातार कार्यरत है। संगठन शासन और प्रशासन के साथ मिलकर बरेली में अमन-चैन और भाईचारे की फिज़ा कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संगठन के प्रयासों की सराहना की और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
