दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इहबास अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

शेयर करें:
Spread the love

मुख्यमंत्री के दौरे ने इहबास के कर्मचारियों को किया प्रेरित-डॉ राजिंदर धमीजा

गौरव राय/स्वदेश प्रेम

पूर्वी दिल्ली:- बुधवार की सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इहबास अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इहबास अस्पताल एक बहुत बड़ा सेंटर है जहां न्यूरो की समस्या को केटर किया जाता है। नॉर्थ एशिया का एक बड़ा सेंटर जहां रोजाना की ढाई-तीन हजार मरीजों की ओपीडी होती है लेकिन अफसोस की बात यह है कि इतनी बड़ी संपत्ति का पिछली सरकारों ने ढंग से ध्यान नहीं रखा। जब मुझे इस बारे में मालूम हुआ तो आज मेरा यहां पर आना हुआ। यहां पर MRI मशीन 2012 के बाद से ही नहीं है, सीटी स्कैन मशीन न होना, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की लिमिटेड सुविधा का होना हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है…हमने तय किया है कि हम इहबास अस्पताल की नई इमारत बनाकर देंगे और इसी वित्तीय वर्ष में हम यहां पर जितनी मशीन की जरूरत है वो सब हम इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करेंगे!

बातचीत के दौरान इहबास अस्पताल के निदेशक डॉ राजिंदर धमीजा ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदया के दौरे ने इहबास कर्मचारियों को बहुत प्रेरित किया है और इहबास संस्थान भारत में मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करता रहेगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने इहबास कर्मचारीयों डॉक्टरों व प्रशासनिक अधिकारियों की खूब सराहना की.

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें