March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

सुरों की महफ़िल में झूम उठा दिल्ली का संगीत प्रेम — एशियन म्यूज़िक ग्रुप ने दी यादगार संगीतमय शाम

1 min read
Spread the love

स्वदेश प्रेम / दिल्ली

दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को राजधानी दिल्ली के निर्माण विहार स्थित एन.एस. स्टूडियो में एशियन म्यूज़िक ग्रुप की ओर से एक शानदार संगीतमय संध्या “सुरों की महफ़िल” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद तालिब (सिंगर व ऑर्गनाइज़र), वैष्णवी बंसल (ऑर्गनाइज़र/मॉडल), शाहिद (ऑर्गनाइज़र) और शहजाद सिद्दीकी (एंकर/ऑर्गनाइज़र) के संयुक्त प्रयासों से किया गया।

इस संगीतमय शाम में दिल्ली सहित कई राज्यों के प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी मधुर आवाज़ों से ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा माहौल सुरों से सराबोर हो उठा। दर्शकों ने हर गीत पर तालियाँ बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (VIP Guest) के रूप में अकरम खान, शान मोहम्मद सिद्दीकी (मुख्य संपादक, स्वदेश प्रेम राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र), ललिता देवी (उप संपादक, महकती दिशाएं राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) और बहार आलम (सिंगर) ने विशेष उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर मंच पर एक से बढ़कर एक सिंगर्स ने अपने गीतों से सुरों की बारिश की —

मोहम्मद नौशाद, अनिश कुरैशी, गुड्डू भाई, अजहर फ़िरदौसी (बेस्ट सिंगर), जैद अंसारी, सैय्यद सहाबुद्दीन, शादाब अक्कशी, महक अंसारी, राबिया खान, संगीता जोशी और सना कुरैशी ने अपनी आवाज़ों के जादू से महफ़िल में बैठे दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का संचालन रेहान निजामी साहब ने बेहद उम्दा और आकर्षक अंदाज़ में किया, जिससे पूरा आयोजन अनुशासित और रोचक बना रहा।

इस यादगार अवसर पर स्वदेश प्रेम राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र के मुख्य संपादक शान मोहम्मद सिद्दीकी साहब को संगीत और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु शील्ड व सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

एशियन म्यूज़िक ग्रुप की यह संगीतमय शाम न केवल गायकी का मंच बनी, बल्कि नए कलाकारों को प्रोत्साहन देने का एक बेहतरीन अवसर भी साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.