March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

DSS कार्डर में अन्याय: सीधे भर्ती हुए ASO अब भी पदोन्नति से वंचित

1 min read
Spread the love

 

नई दिल्ली।

दिल्ली सरकार के Delhi Subordinate Services (DSS) कार्डर में सीधे भर्ती हुए Assistant Section Officer (ASO) लंबे समय से पदोन्नति के लिए तरस रहे हैं। तीन दशक की सेवा के बाद भी इन कर्मचारियों को केवल एक बार पदोन्नति मिली है, जबकि उनके साथ या बाद में भर्ती हुए LDC और जूनियर असिस्टेंट अब सेक्शन ऑफिसर जैसे उच्च पदों पर पहुँच चुके हैं।

इन कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने वर्षों तक प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन सरकार और गृह मंत्रालय की नीतियों के कारण उनके करियर की प्रगति थम गई है। उनका आरोप है कि DSS कार्डर में पदोन्नति की प्रक्रिया अत्यंत धीमी और असमान है, जिससे सीधे भर्ती हुए ASO लगातार उपेक्षा का शिकार बने हुए हैं।

हाल ही में जब “सीनियर स्केल” की नई पोस्ट सृजित हुई, तब कर्मचारियों को उम्मीद जगी कि अब उन्हें न्याय मिलेगा। लेकिन DANICS एसोसिएशन द्वारा कोर्ट से स्टे ऑर्डर लिए जाने के बाद उनकी उम्मीदें एक बार फिर टूट गईं।

एक अधिकारी ने दुख जताते हुए कहा —

“हमने पूरी ज़िंदगी ईमानदारी से सेवा दी, लेकिन हमारे बाद आए कर्मचारी आज हमारे बराबर या हमसे ऊपर के पदों पर हैं। यह किसी भी सेवा व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।”

कर्मचारियों ने दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय से मांग की है कि DSS कार्डर के सीधे भर्ती ASO को भी सीनियर स्केल पदोन्नति का लाभ दिया जाए, ताकि उन्हें वर्षों से चले आ रहे अन्याय और असमानता से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.