March 6, 2026

svadeshprem.com

My WordPress Blog

तुर्कमान गेट हिंसा: पांच चेहरे दिल्ली पुलिस के रडार पर, जुम्मे की नमाज को लेकर फैज-ए-इलाही मस्जिद में सुरक्षा कड़ी

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली। तुर्कमान गेट इलाके में हालिया हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने पांच प्रमुख चेहरों को रडार पर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अली, सलमान, खालिद मलिक, सरफराज मियां और ऐमन रिजवी पर सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने, भीड़ जुटाने और माहौल बिगाड़ने के आरोप हैं।

दिल्ली पुलिस की टीमें इन सभी की गतिविधियों की गहन जांच कर रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल पोस्ट और मैसेज की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हिंसा भड़काने की साजिश के हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

जुम्मे की नमाज को देखते हुए फैज-ए-इलाही मस्जिद और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है, जबकि पूरे इलाके में ड्रोन निगरानी और फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.