संगठन मजबूती के संकल्प के साथ कांग्रेस का भव्य कार्यक्रम, नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
ब्रजपुरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संगठन सर्जन अभियान में जुटे बड़े नेता और कार्यकर्ता
कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प, ब्रजपुरी कार्यक्रम में नेताओं की एकजुटता
संगठन सर्जन अभियान बना शक्ति का प्रतीक, कांग्रेस नेताओं ने दिखाई एकता और मजबूती
31 मार्च 2026
शान मोहम्मद सिद्दीकी / स्वदेश प्रेम
ब्रजपुरी हनुमान वाटिका में कांग्रेस का संगठन सर्जन अभियान, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
राजधानी दिल्ली के ब्रजपुरी स्थित हनुमान वाटिका में कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ एवं दिग्गज नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हारून यूसुफ, पूर्व कांग्रेस विधायक हसन अहमद एवं पूर्व विधायक मुकेश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्हें एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर बृजपुरी वार्ड की निगम पार्षद नाजिया जावेद, ऑब्जर्वर सुरेन्द्र कुमार, ब्लॉक जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, नेहरू विहार वार्ड ब्लॉक अध्यक्ष अलीम अंसारी, मुस्तफाबाद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गुलफाम सैफी, बृजपुरी वार्ड ब्लॉक अध्यक्ष हाजी वसीम मलिक, दयालपुर वार्ड ब्लॉक अध्यक्ष तारा भैया तथा बृजपुरी वार्ड से पार्षद पति जावेद चौधरी सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठन सर्जन अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई और कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लेते हुए पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के आधार पर कांग्रेस भविष्य में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।
