दिल्ली

देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त का आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत

शेयर करें:
Spread the love

देवीपाटन मंडल को मिली नई आयुक्त, भव्य स्वागत के साथ संभाला कार्यभार

सुशासन, पारदर्शिता और जनहित पर रहेगा विशेष फोकस: आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल

स्वदेश प्रेम, रमजान अली, गोंडा।

मंगलवार को देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल के आगमन पर जनपद गोंडा स्थित सर्किट हाउस में उनका भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल एवं जनपद स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
स्वागत समारोह के उपरांत आयुक्त महोदया ने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और मंडल की प्रशासनिक स्थिति, विकास कार्यों की प्रगति तथा जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों की जानकारी ली।
आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को मजबूत बनाना उनकी कार्यशैली का मुख्य आधार रहेगा, ताकि जनता को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर मिल सके।
इस दौरान अपर आयुक्त एवं संयुक्त विकास आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। आयुक्त के आगमन से मंडल में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें