दिनांक: 22 अप्रैल 2026
रिपोर्ट: शान मोहम्मद सिद्दीकी
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 20 अप्रैल 2025 की शाम नंद नगरी थाना पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर C-1 ब्लॉक इलाके में सुनियोजित छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की, जहां SHO इंस्पेक्टर आनंद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए गौरव (29) पुत्र सुरेंद्र कोहली को मौके से गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से कुल 5.048 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ; पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 217/26 के तहत NDPS Act की धारा 20 में मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अवैध धंधे में संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं; इस प्रभावी कार्रवाई से जहां एक ओर इलाके में नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय निवासियों ने दिल्ली पुलिस और विशेष रूप से SHO आनंद यादव की कार्यशैली, सतर्कता और कड़े रुख की खुलकर सराहना की है, लोगों का मानना है कि इस तरह की लगातार सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी तथा युवाओं को नशे के जाल में फंसने से बचाया जा सकेगा, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश भी जाएगा।
